गुरुवार, 7 अप्रैल 2011

राष्ट्रीय सैनी पंचायत एकजुट करेगा हिसार के सैनी समाज को

हिसार(Saini Ghosh) स्थानीय डोगरान मोहल्ला स्थित महाराजा सैनी युवा मोर्चा के कार्यालय में मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से भारत के सुप्रसिद्ध संगठन राष्ट्रीय सैनी पंचायत के चेयरमैन कटारिया जगदीश राय सैनी (रोहतक) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया जबकि बैठक की अध्यक्षता किराड़ा के पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी ने की इसके अलावा राष्ट्रीय सैनी पंचायत के हिसार जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कटारिया जगदीश राय सैनी ने सभा में उपस्थित हरियाणा की संस्थाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार जिले में सैनी समाज के लोगों की जनसंख्या बड़े पैमाने पर है। इस समाज के कुछ बच्चे धन के अभाव के कारण पढ़ाई में होनहार होने के बावजूद पढ़ नहीं पाते। छोटी सी आयु में ही उन्हें काम करने पर मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने ऐसे बच्चों के लिए एक घोषणा करते हुए कहा कि अगर सैनी समाज का बच्चा धन के अभाव के कारण पढऩे में कोई परेशानी महसूस करता है तो राष्ट्रीय सैनी पंचायत उसकी शिक्षा का बीढ़ा उठाएगी और उन्हें उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। इसके साथ ही यह संस्था समाज के मजबूर, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की भी तन-मन-धन से सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय सैनी पंचायत के हिसार जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था समाज के समस्त लोगों को एकजुटता में बांधने का प्रयास करेगी व समय-समय पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा परिचय सम्मेलन करवाएगी। इस अवसर पर पधारे केयर-टेकर गु्रप के चेयरमैन हेमंत सैनी ने कटारिया जगदीश राय सैनी का रोहतक से पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया तथा आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिसार जिले की सभी संस्थाएं राष्ट्रीय सैनी पंचायत के साथ मिलकर काम करेगी तथा समाज में फैली भू्रण हत्या, दहेज प्रथा, जात-पात आदि कुप्रथाओं से छुटकारा दिलवाएगी।

6 टिप्‍पणियां:

  1. Hi sir main hemant saini chairman of c.t group
    my no. 9253142201, 9802249201
    hisar me 20-12-2011 ko saini jayanti manayi jayegi to kripya apne vichaar se hume anugarhit kare

    जवाब देंहटाएं
  2. MERA SAINI SAMAJ KE LOGO SE ANURODH HAI KE HAR SAAL 20 DECEMBER KO PURE BHARAT ME BADI DHOOM-DHAM SE MANAYA JATA HAI. PLEASE AAP BHI APNE-2 SHAHAR YA VILLEGE ME 20 DECEMBER KO APNE MAIN CHOWK PAR MAHARAJA SAINI KI PHOTO LAGA KAR US PAR MALA LAGAAYE AUR PURE CHOWK PAR MOMBATI JALAAYE TAAKI POORE SAMAJ ME JAAGROOKTA PAIDA HO AUR SAINI JAYANTI KE MAUKE PAR APNE GHAR HAWAN JAROOR KARWAYE- HEMANT SAINI CHAIRMAN CARE-TAKER GROUP HISAR HARYANA

    जवाब देंहटाएं
  3. MAHARAJA SOOR SAINI YUVA MORCHA HISAR (HARYANA) AAP SABHI SAINI BHAIYO KO 15-08-2013 KI BADHAYI DETA HAI.

    THANKS

    HEMANT SAINI KHOWAL
    PRESIDENT
    M.S.S.Y.M
    HARYANA

    जवाब देंहटाएं
  4. MERA SABHI SAINI BHAIYO SE ANURODH HAI KE POORA SAINI SAMAAJ 20 DECEMBER KO INDIA LEVEL PAR POORE BHARAT ME SAINI JAYANTI DHOOMDHAM SE MANAYE TAAKI HUM INDIA GOV. YA STATE LEVEL PAR SARKAARI HOLIDAY APROVE KARWA SAKE
    HARYANA ME SABHI JAGAH 20 DECEMBER KO HI SAINI JAYANTI MANAYI JATI HAI.
    THANK YOU.
    HEMANT SAINI KHOWAL
    PRESIDENT
    MAHARAJA SOOR SAINI YUVA MORCHA
    HISAR HARYANA.

    जवाब देंहटाएं
  5. Vikram saini BARWALA (hisar se hu kirpya Barwala saini smaj ko sangthit krne k liye praas kare . thanks

    जवाब देंहटाएं
  6. Vikram saini BARWALA (hisar se hu kirpya Barwala saini smaj ko sangthit krne k liye praas kare . thanks

    जवाब देंहटाएं