बुधवार, 19 जून 2013

माली को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई 
बालोतरा
भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी में भजन कलाकार प्रकाश माली को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष व दौसा के भूपेंद्रसिंह सैनी को भाजयुमो कार्यकारिणी का प्रदेश महामंत्री मनोनीत करने पर माली समाज के लोगों ने खुशी जताई। 
भाजयुमो नगर अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बताया कि भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में माली समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने पर समाज के लोगों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष निर्मल कुमावत का आभार जताया। इस अवसर पर माली समाज के डूंगर चंद पंवार, नगर परिषद के सभापति महेश बी चौहान, पार्षद रोहित सोलंकी, भीमा राम सुंदेशा, अमरा राम, भीमा राम चौहान, गोविंद चौहान, श्याम सुंदेशा, माणक गहलोत, चेतन कच्छवाह,भगाराम पंवार, श्याम गहलोत, विक्रम एम गहलोत, दिनेश परमार, प्रेम माली, श्रवण सोलंकी सहित माली समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शंकरलाल गहलोत, पूर्व उपाध्यक्ष भीमा राम पंवार त्रिलोक माली सहित माली समाज के लोगों ने प्रकाश माली को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें